Latest News

लक्ष्मी पान मटेरियल में चोरी

परतवाड़ा  / प्रमोद नैकेले /-

 स्थानीय श्याम टाकीज के बाजू स्थित लक्षमी पान मटेरियल में आज बुधवार के अल सुबह 3 से 4 बजे के दरमियान चोरी हो गई । अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया । चोर दुकान में से सिगरेट के कुछ बांदे और चिल्लर नगद रकम तीन – चार हजार इस प्रकार 7 से 8 हजार का माल लेकर उड़न छू हो गए ।सुबह 6 बजे एक नागरिक संतोष शिंदे ने दुकान के शटर टूटे देखे तो उसने दुकान संचालक संतोष रेवलानी को इसकी सूचना दी । संतोष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है ।दुकान के मालिक बिरजू रेवलानी किसी काम से बाहेरगाँव गये हुए है । आगे पुलिस ने इस संदर्भ में चोरी का अपराध दर्ज किया है ।थानेदार किरण वानखड़े मामले की जांच कर रहे है ।

via Blogger http://ift.tt/2kJwwFW




from WordPress http://ift.tt/2lKwGB5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Z Vidarbha News Letest Shared by Themes24x7 Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.