कंपनी का मानना है कि मार्च तक ये आंकड़ा 10 करोड़ के पार जा सकता है. मार्च 2017 तक अपनी फ्री सेवा देने वाली जियो कब से ग्राहकों से पैसे लेना शुरु करेगी इस जवाब पर कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के बाद भी जियो अपनी डेटा और कॉलिंग सर्विस फ्री दे सकता है.
Reliance JIO के रणनीतिक और आयोजना प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने बताया,‘हमें हर दिन लाखों नये ग्राहक मिल रहे हैं और 31 दिसंबर तक हमारे ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड़ को हो गई.’ मगर, उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि कंपनी अपनी सेवाओं के लिए कब से पैसे लेना शुरु करेगी. ऐ
कंपनी इस दौरान ये भी बताया कि जियो से एयरटेल नेटवर्क पर की जाने वाली फोन कॉल में ‘कॉल ड्रॉप ’ की दर 175 कॉल प्रति हजार है. ट्राई के नियमों के हिसाब से हजार कॉल में से पांच से अधिक काल ड्रॉप नहीं होनी चाहिए.
इतना ही नहीं भारत में 4G इंटरनेट सेवाओं में क्रांति लाने के बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी सस्ती दरों पर अब फीचर फोन्स भी लेकर आने वाली है. ये फीचर फोन्स 4G-VoLTE तकनीक वाले होंगे जिसकी कीमत 1000 रुपये से भी कम बताई जा रही हैं.
बीते साल सितंबर में रिलायंस जियो इंफोकॉम की तरफ से लॉन्च फ्री अनलिमिटे़ड इंटरनेट डेटा और मोबाइल कॉलिंग की सुविधाओं को लोगों ने हाथों-हाल लिया था. वेलकम ऑफर के तहत पहले ये सेवा 31 दिसंबर, 2016 तक मुफ्त थी. मगर न्यू ईयर ऑफर के ऐलान के बाद इस मुफ्त ऑफर को 31 मार्च, 2017 तक बढ़ा दिया गया है.
via Blogger http://ift.tt/2jUtgXx
from WordPress http://ift.tt/2iJ9K2f
via IFTTT
No comments:
Post a Comment